राज्य

तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आई छह गाय..

सिंहघोष/ रायगढ़। जिंदल से शहर की तरफ आने वाली सड़क के cmho तिराहे पर आज सुबह एक दर्दनाक घटना घटी। घटना में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने 6 गायों को बुरी तरह कुचल दिया।बताया जा रहा है कि ट्रेलर की चपेट में आई सभी गायों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।

इस घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतरा रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत वृंदावन कॉलोनी के पास सीएमएचओ तिराहे में आज सुबह करीब 6 गायों को एक अज्ञात ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया।। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेलर की रफ्तार काफी तेज थी। घटना कारित होने के तुरन्त बाद वहां से गुजर रहे लोगो ने मिडिया कर्मियों को जानकारी दी। जिसके बाद इस घटना को रायगढ़ के नवयुक्त रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह एवं रायगढ़ नगर निगम नवयुक्त आयुक्त आशुतोष गुप्ता के संज्ञान में लाया गया ।। उन्होंने बिना समय गवाए तुरंत अपने कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर घटना स्थल पर भेज दिया । वहीं घटना की जानकारी मिलते ही खूनी ट्रेलर को पकड़ने के लिए रायगढ़ एस पी संतोष कुमार सिंह ने वायरलेस के माध्यम से मातहत पुलिस थाना प्रभारियों को निर्देश दे दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button