रायगढ़

आकाशवाणी रायगढ़ में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत की गई साफ सफाई…।।

Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-26.10.23- माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर सम्पूर्ण देश की भांति आकाशवाणी रायगढ़ में भी स्वच्छता अभियान 30 की गतिविधियां अपने चरम पर है।

इस क्रम में वर्षों से उपेक्षित आकाशवाणी कॉलोनी और कैम्पस में उग आए बड़े घांस और झाड़ी जंगल की सफाई की गई।
वहीं कार्यालय के उद्यान के अनुरक्षण के साथ-साथ नए पौधों का रोपण और पूरे कैम्पस में हैज की कटिंग भी की गई है। इसके साथ ही कैम्पस के अंदर स्थित सभी पुराने पेड़ों को छटाई भी की गई है। कार्यक्रम अधिकारी नीरज प्रभाकर ने बताया कि साफ सफाई के इस क्रम में कार्यालय के सभी कक्षों की व्यापक स्वच्छता की गई। साथ ही कार्यालय के सभी फाइलों को पुनर्व्यवस्थित किया गया। कार्यालय के कमरों में लगे फर्नीचर और पर्दे की साफ-सफाई की गई। कार्यालय के वॉशरूम की सघन सफाई के बाद यहां डिस्टेम्पर का कार्य किया गया।

इसके अतिरिक्त केन्द्र के तकनीकी प्रमुख भूपत सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में कंट्रोल रूम स्टूडियो,डीजी रूम,एल टी पैनल,एच टी पैनल, सब-स्टेशन और समस्त स्टूडियों वायरिंग की सफाई एवं अनुरक्षण कार्य किया गया।

आकाशवाणी केन्द्र के प्रभारी और स्वच्छता के नोडल अधिकारी नीरज प्रभाकर ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री जी की अपील स्वच्छता ही सेवा को ध्यान में रखते हुए साफ सफाई का यह वृहद अभियान चलाया गया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button