रायगढ़

कोविड-19 के दिशा निर्देशों का उल्लंघन झोलाछाप डॉक्टरों को प्रशासन को बगैर सूचना दिये कोरोना जैसे लक्षण वाले मरीजों का ईलाज करना पड़ा महंगा……

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/बरमकेला BMO की शिकायत पर डोंगरीपाली थाने में दो झोलाछाप डॉक्टरों पर प्राथमिकी दर्ज विकासखण्ड बरमकेला के ग्राम मौहापाली में दो झोलाछाप नरसिंह बरिहा हरिप्रसाद चौहान के द्वारा सर्दी, खांसी कोरोना जैसे लक्षण वाले मरीजों का बगैर स्थानीय प्रशासन को सूचना दिये ईलाज करने से संक्रमण फैलाने की अंदेशा पर डॉक्टर अवधेश पाणिग्राही सी.एच.सी.बरमकेला में पदस्थ बी.एम.ओ. द्वारा एक लिखित आवेदन पत्र थाना डोंगरीपाली में दिया गया है । डॉक्टर अवधेश पाणिग्राही ने बताया कि कोरोना जैसे लक्षण वाले मरीज का ईलाज दिनांक 04/07/2020 को *जगदीशपूर निवासी झोलाछाप नरसिंह बरिहा* एवं दिनांक 07/07/2020 को *झोलाछाप हरिप्रसाद चौहान साकिन हटटापाली* के द्वारा किया गया है । उन झोलाछापों द्वारा बिना सूचना के कोरोना जैसे लक्षण वाले मरीज का ईलाज किया गया है जिससे माहामारी संक्रमण बीमारी फैलाने पूर्ण आशंका है। दोनों आरोपी 1-नरसिंह बरिहा पिता इन्दरो बरिहा उम्र 59वर्ष ग्राम जगदीशपूर थाना डोंगरापाली 2-हरिप्रसाद चौहान पिता मनीराम चौहान मौहापाली थाना डोंगरापाली के विरूद्ध थाना डोंगरीपाली में अप.क्र.41/2020 धारा-188,269,270 भादंवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button