देश विदेश

हथबंद में शराब दुकान पर ओवररेटिंग और मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जांजगीर-चांपा। जिले के हथबंद थाना क्षेत्र में स्थित शासकीय शराब दुकान में ओवररेटिंग और ग्राहक से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

जानकारी के अनुसार, हथबंद की कंपोजिट शराब दुकान में एक ग्राहक से निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने का आरोप है। ग्राहक ने जब अतिरिक्त पैसे लेने का विरोध किया तो विवाद बढ़ गया।

120 की जगह 130 रुपये वसूली का आरोप
बताया जा रहा है कि अंग्रेजी शराब (गोवा ब्रांड) की प्रति पाव कीमत 120 रुपये निर्धारित है, लेकिन कर्मचारियों द्वारा 130 रुपये वसूले जा रहे थे। इसका विरोध करने पर ग्राहक ने वीडियो बनाना शुरू किया, जिससे विवाद और बढ़ गया।

डंडे से हमला, सिर में चोट
आरोप है कि विरोध के दौरान दुकान के सेल्समैन और अन्य कर्मचारियों ने ग्राहक के साथ मारपीट की और डंडे से हमला किया। इससे ग्राहक के सिर में चोट लग गई और खून बहने लगा।

शिकायत नहीं, वीडियो वायरल
हालांकि पीड़ित ने अभी तक थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तेजी से फैल गया है।

आबकारी विभाग ने दी सफाई
इस मामले में आबकारी विभाग का कहना है कि शराब की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। ऐसे में ओवररेटिंग के आरोपों की जांच की जा रही है और कर्मचारियों की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button