छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शादी से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के चंद्रपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रही तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बोलेरो चालक समेत पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, सारंगढ़ जिला के सरिया थाना अंतर्गत ग्राम बोरो निवासी 35 वर्षीय मनोरंजन सिदार अपने चार दोस्तों के साथ दोस्त हरिकिशन पटेल की शादी में शामिल होने के लिए बोलेरो (CG-12 AR 1611) में सवार होकर रविवार शाम हल्दी-चंद्रपुर पहुंचे थे। देर रात शादी के कार्यक्रम से लौटते समय हीरापुर के पास मुख्य मार्ग पर चालक भवानी पटेल ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए नियंत्रण खो दिया, जिससे बोलेरो सीधी पेड़ से टकरा गई।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो सभी युवक वाहन में अचेत अवस्था में मिले। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को 3:45 बजे के करीब रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मनोरंजन सिदार को मृत घोषित कर दिया।

चार अन्य की हालत नाजुक

वाहन चालक भवानी पटेल की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दो अन्य युवकों को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आने के कारण रायपुर रेफर किया गया है। दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

चक्रधरनगर पुलिस ने सोमवार सुबह अस्पताल से मिली सूचना पर मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि मर्ग डायरी चंद्रपुर थाने भेजी जाएगी, जहां आगे की जांच कर हादसे के सही कारणों का पता लगाया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button