छत्तीसगढ़

रायगढ़ में दर्दनाक हादसा : वीडियो बनाने के लिए पुल से कूदा युवक नदी में लापता, पुलिस और रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी

Advertisement
रायगढ़ के अंबेटिकरा पुल से वीडियो बनाने के दौरान एक युवक नदी में कूद गया जिसके बाद वह दोबारा ऊपर नहीं आया। पुलिस और रेस्क्यू टीम लगातार तलाश में जुटी है।

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र स्थित अंबेटिकरा पुल पर एक युवक के नदी में कूदने के बाद लापता होने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवक अपने साथियों के साथ वीडियो बना रहा था, इसी दौरान उसने पुल से नदी में छलांग लगा दी। पानी में कूदने के बाद वह दोबारा ऊपर नहीं आया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

वीडियो बनाने के दौरान लगाई छलांग
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक अपने दो दोस्तों के साथ अंबेटिकरा पुल पर पहुंचा था। इसी दौरान वीडियो शूट करने के उद्देश्य से उसने नदी में छलांग लगा दी। हालांकि छलांग लगाने के बाद युवक पानी से बाहर नहीं निकल पाया, जिससे उसके साथियों में अफरा-तफरी मच गई। लापता युवक की पहचान जयसिंह अघरिया के रूप में हुई है। वह छाल थाना क्षेत्र के ग्राम हाटी का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी।

साथियों से पूछताछ कर रही पुलिस
घटना के समय जयसिंह के साथ मौजूद उसके साथी पिंटू निषाद और हीरालाल से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस घटना के पूरे घटनाक्रम और परिस्थितियों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी
सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया। स्थानीय गोताखोरों और रेस्क्यू टीम की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। नदी में बहाव और गहराई को देखते हुए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। प्रशासन ने लोगों से नदी और पुलों पर जोखिम भरे स्टंट या वीडियो बनाने से बचने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button