रायगढ़

कोविड-19 के दिशा निर्देशों का उल्लंघन बगैर अनुमति होटल को बनाया पेड क्वारेंटीन सेंटर, होटल संचालक पर कार्यवाही ….

Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्वारटांइन मॉनिटर एप में सूचना मिलने पर क्वॉरेटीन को स्वयं चेक करने पहुंचे डी.एम. ….

सिंहघोष/रायगढ़-दिनांक 19-07-2020 को रायगढ़ कलेक्टर श्री भीम सिंह शहर के होम क्वॉरेंटीन को चेक करने दल बल के साथ पहुंचे । क्वारटांइन मॉनिटर एप में कुछ होम क्वॉरेंटीन का लोकेशन निश्चित स्थान से अन्यंत्र आने पर इन स्थानों पर टीम द्वारा चेक किया गया । इस दौरान रेलवे स्टेशन के समीप स्थित शिवम होटल के निरीक्षण पर होटल के *संचालक अभिषेक अग्रवाल* से पूछताछ करने पर उसने बताया कि पुरी उडिसा से आये *सुरज बिश्वाल पिता मनोरंजन बिश्वाल* को होटल में पेड क्वॉरेंटाइन में रखा गया है, जबकि शिवम होटल को निगम से अधिसूचित पेड क्वारेटाइन होटलो की सूची में अनुमति प्राप्त नही है । ऐसे में होटल संचालक द्वारा बिना शासकीय अनुमति से गैर राज्यों से आये लोगेा को अपने होटल में क्वारेटाइन रखकर शहरवासियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को खतरे में डाला जा रहा था । नायब तहसीलदार रायगढ श्री विक्रांत सिंह राठौर के आवेदन पर होटल संचालक अभिषेक अग्रवाल पिता जयभगवान अग्रवाल, राम निवास टाकिज के माल धक्का रोड रायगढ, के विरूद्ध थाना कोतवाली में अप.क्र. 495/2020 धारा 188, 269, 270 IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button