छत्तीसगढ़

नौकरी के नाम पर मानव तस्करी का बड़ा खुलासा : झारखंड से 16 युवतियां कर्नाटक भेजे जाने की साजिश नाकाम, बस से 20 लोगों का रेस्क्यू

Advertisement
अंबिकापुर अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर मानव तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ। झारखंड से आई बस से 16 युवतियों समेत 20 लोगों को रेस्क्यू किया गया।

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में मानव तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर की गई कार्रवाई में झारखंड से आई एक बस से 16 युवतियों समेत कुल 20 लोगों को रेस्क्यू किया गया।

नौकरी के झांसे में फंसे बच्चे
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि, इन सभी को बेहतर नौकरी और अधिक वेतन का लालच देकर कर्नाटक ले जाया जा रहा था। सूचना मिलते ही जिला बाल संरक्षण इकाई और सामाजिक संगठन एमएसवीपी (MSVP) की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध मानव तस्करी की इस कोशिश को विफल कर दिया।

बच्चों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया
रेस्क्यू किए गए सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर रखकर उनकी काउंसलिंग की जा रही है। अधिकारियों द्वारा उनसे पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं पुलिस मानव तस्करी गिरोह के सरगना और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई
महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि, जांच पूरी होने के बाद मानव तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध के खिलाफ प्रशासन की सतर्कता और सक्रियता का बड़ा उदाहरण मानी जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button