देश विदेश

Oppo K14 Plus: 8000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ नया फोन, 6 साल तक बैटरी खराब न होने का दावा

Advertisement

तीन स्टोरेज वेरिएंट में आया फोन, शुरुआती कीमत ₹29,999; पहली सेल में ₹25,999 से खरीदने का मौका

नई दिल्ली। स्मार्टफोन बाजार में Oppo ने K14 सीरीज का नया मॉडल Oppo K14 Plus भारत में पेश कर दिया है। कंपनी ने इस फोन में बड़ी 8000mAh बैटरी दी है। इसके अलावा फोन में बेहतर हीट मैनेजमेंट के लिए 5000mm² वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी लंबे समय तक बेहतर स्थिति में बनी रहेगी और करीब 6 साल तक खराब नहीं होगी।

तीन वेरिएंट में उपलब्ध होगा फोन

Oppo K14 Plus को तीन RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है। कीमत इस प्रकार है—

  • 6GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹29,999
  • 8GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹32,999
  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹35,999

फोन को सोलर ऑरेंज और स्टार व्हाइट रंगों में पेश किया गया है।

पहली सेल में मिल सकता है ₹4,000 तक का फायदा

कंपनी की ओर से फोन की खरीद पर ₹4,000 का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा ग्राहकों को 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा।

फोन की पहली बिक्री 8 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट की Big Billion Days Sale के दौरान शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत इसकी शुरुआती प्रभावी कीमत ₹25,999 बताई गई है।

8000mAh बैटरी पर कंपनी का फोकस

Oppo K14 Plus की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh क्षमता वाली बैटरी है। कंपनी ने बैटरी की लंबी लाइफ को भी प्रमुखता दी है। वहीं, लंबे समय तक फोन के इस्तेमाल के दौरान तापमान नियंत्रित रखने के लिए इसमें 5000mm² वेपर चेंबर दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button