रायगढ़

नगर कोतवाल मनीष नागर ने उर्दना फारेस्ट बेरियर के पास होली में बेचने रखी 60 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक को पकड़ा….।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़- होली में अवैध शराब बिक्री निषेध करने कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर लगाकर लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 27.03.2021 को टीआई कोतवाली मनीष नागर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति काफी मात्रा में शराब लेकर पैदल पूंजीपथरा की ओर जा रहा है। टीआई कोतवाली थाने से प्रधान आरक्षक सुमन चौहान के साथ स्टाफ उर्दना मेन रोड़ पर निगाह रखने रवाना किये। स्टाफ द्वारा उर्दना फारेस्ट बेरियर के पास आरोपी बब्लू राठिया पिता हेमसाय राठिया उम्र 27 साल निवासी सराईपाली थाना पूंजीपथरा को थैला में शराब लेकर जाते हुये पकड़े जिसके पास से 60 नग गोल्डन गोवा अंग्रेजी शराब कीमती 7,200 रूपये का बरामद हुआ है। आरोपी ने पूछताछ में शराब अवैध बिक्री के लिए ले जाना स्वीकार किया है।आरोपी पर थाना कोतवाली में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button