छत्तीसगढ़संपर्क

राजनांदगांव.पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा जिले में नवपदस्थ थाना प्रभारियों से हुए मुखातिब।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/राजनांदगांव.23.05.22. पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह द्वारा राजनांदगांव पुलिस कार्यालय में राजपत्रित अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली गई जिसमें खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के ओ.एस.डी.अंकिता शर्मा एवं मानपुर-मोहला-अं.चौकी के ओ.एस.डी. येदुवल्ली अक्षय कुमार सम्मिलित हुए। पुलिस मुख्यालय के माध्यम से निरीक्षकों की बड़ी मात्रा में स्थानांतरण किया गया था जिसके तहत् विभिन्न जिलों से निरीक्षकगण राजनांदगांव में आमद दिये हैं तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह द्वारा उनकी पदस्थापना थाना प्रभारियों के रूप में किया गया। इस मीटिंग में पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव एवं दोनों नव निर्मित जिले के ओ.एस.डी. इन नये पदस्थ थाना प्रभारियों से औपचारिक मुलाकात की एवं जिले/संबंधित थानों के बारे में जानकारी दी साथ ही अपराध नियंत्रण,नक्सल गतिविधि व अवैध नशा के खिलाफ चलाये जा रहे मूहीम निजात के बारे में बताया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा अपराधों पर पर नियंत्रण हेतु कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। कानून व्यवस्था, व्हीआईपी डयूटी एवं अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने को कहा गया। नये जिले की स्थापना हेतु लॉजिस्टिक एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण हेतु कार्य युद्ध स्तर पर चलाने कहा गया साथ ही नक्सल गतिविधि के संबंध में सूचना सकंलन एवं नक्सल ऑपरेशन तेज करने को कहा गया साथ ही नक्सल ऑपरेश हेतु समय-समय पर वरिष्ठ कार्यालयों द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त बैठक में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी पुलिस एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button