Uncategorised

बलौदाबाजार-भाटापारा जिला में रिश्वतखोरी का मामला, आरईएस के एसडीओ रंगे हाथ गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement



छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत पलारी में पदस्थ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) विभाग के एसडीओ ने एक उपसरपंच से काम के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरईएस विभाग के एसडीओ गोपाल कृष्ण शर्मा को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि उपसरपंच ने रिश्वत मांगने की शिकायत एसीबी से की थी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर आरोपी अधिकारी को पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।

इस कार्रवाई से जिले के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। एसीबी ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई शासकीय अधिकारी या कर्मचारी अवैध रूप से धन की मांग करता है तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित एजेंसी को दें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button