Uncategorised

UCC Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी, सरकार ने बनाई उच्च स्तरीय समिति

Advertisement

सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई करेंगी अध्यक्षता, विवाह, तलाक, उत्तराधिकार सहित विभिन्न कानूनों का होगा अध्ययन

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए इसके प्रारूप (ड्राफ्ट) तैयार करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। समिति की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई करेंगी।

इन सदस्यों को मिली समिति में जिम्मेदारी

समिति में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शत्रुहन सिंह, एम.के. राउत, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन पवार तथा सेवानिवृत्त प्राचार्य ज्योति रानी सिंह को सदस्य बनाया गया है। समिति राज्य में UCC Chhattisgarh लागू करने से संबंधित सभी कानूनी और सामाजिक पहलुओं का अध्ययन करेगी।

विवाह, तलाक और उत्तराधिकार कानूनों का होगा अध्ययन

समिति विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार, दत्तक ग्रहण सहित अन्य संबंधित विषयों पर वर्तमान कानूनी व्यवस्था का विस्तृत अध्ययन करेगी। इसके आधार पर समान नागरिक संहिता का प्रारूप तैयार कर राज्य सरकार को अपनी अनुशंसाएं सौंपेगी।

जनता और विशेषज्ञों से लिए जाएंगे सुझाव

समिति नागरिकों, सामाजिक संगठनों, विधि विशेषज्ञों और अन्य हितधारकों से सुझाव प्राप्त कर उनका अध्ययन करेगी। साथ ही जिन राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू है, वहां की व्यवस्थाओं का भी परीक्षण किया जाएगा, ताकि छत्तीसगढ़ के लिए उपयुक्त मसौदा तैयार किया जा सके।

सरकार को सौंपेगी अंतिम मसौदा

अध्ययन और व्यापक विचार-विमर्श के बाद समिति UCC Chhattisgarh का विस्तृत प्रारूप तैयार कर राज्य शासन को प्रस्तुत करेगी। इसके आधार पर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button