देश विदेश

हाथों से कपास तोड़ने की झंझट खत्म: ICAR भोपाल के वैज्ञानिकों ने तैयार की आधुनिक हार्वेस्टर मशीन, किसानों की मेहनत और समय दोनों बचेंगे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
महाशिवरात्रि (15 फरवरी) पर देश के किसानों के लिए बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। किसानों के लिए कपास हार्वेस्टिंग मशीन लॉन्च की गई है। जो किसानों की मेहनत और वक्त दोनों बचाएगी। मशीन ICAR के साइंटिस्ट ने तैयार की है।

Cotton Harvesting Machine launch bhopal: महाशिवरात्रि (15 फरवरी) पर देश के किसानों के लिए बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। खास तौर से कपास की खेती करने वालों के लिए भोपाल स्थित केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान (CIAE) के साइंटिस्ट ने कपास हार्वेस्टिंग मशीन तैयार की है। जो किसानों की मेहनत और वक्त दोनों बचाएगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने X पोस्ट कर यह जानकारी दी और कपास हार्वेस्टिंग मशीन किसानों को समर्पित की।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने X पोस्ट पर जानकारी देते हुए बताया कि आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भोपाल स्थित  केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान (CIAE) के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित कपास हार्वेस्टिंग मशीन किसानों को समर्पित की।

अब तक कपास की तुड़ाई हाथ से करनी पड़ती थी। इसमें समय तथा श्रम भी अधिक लगता था और लागत भी बढ़ जाती थी। किसानों की लंबे समय से मांग थी कि ऐसी मशीन बने, जिससे कपास हार्वेस्ट आसान हो सके। आज वह मांग पूरी हुई है।

यह मशीन जल्द ही किसानों के लिए उपलब्ध होगी। मैंने स्वयं मशीन से कपास निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। यह तकनीक न केवल समय बचाएगी, बल्कि लागत कम कर कपास की खेती को अधिक लाभदायक बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

साथ ही, कपास का उत्पादन बढ़ाने के लिए हम ऐसी नई वैरायटी विकसित कर रहे हैं, जो रोग प्रतिरोधी हो और अधिक उत्पादन दे सके। प्रति एकड़ अधिक पौधे लगाने पर भी कार्य जारी है, ताकि किसान भाइयों की आय में वृद्धि हो।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button