छत्तीसगढ़

सोने चांदी भाव : सोने की कीमतों में तीसरे दिन भी बड़ी गिरावट! अब 10 ग्राम सोना 1 लाख से नीचे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

25 जून 2025, बुधवार को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। आज 10 ग्राम सोना कल के मुकाबले करीब ₹1500 सस्ता हो गया है। खास बात यह है कि अब 24 कैरेट गोल्ड ₹1 लाख के नीचे आ चुका है, जिससे ग्राहकों को राहत मिली है।

बुलियन मार्केट के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹99,200 से ऊपर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का रेट ₹90,900 के आसपास बना हुआ है। वहीं, चांदी की कीमत ₹1,08,900 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है, जो कल की तुलना में ₹1,000 कम है। यानी कि आज चांदी ₹1,08,900 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। इसमें ₹1000 की गिरावट दर्ज की गई है।

आज के प्रमुख शहरों में सोने का रेट (10 ग्राम के लिए)

आज 25 जून 2025 को भारत के प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिला है। दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और नोएडा में 22 कैरेट सोना ₹91,090 और 24 कैरेट सोना ₹99,360 प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। वहीं, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, पटना और बंगलुरु में 22 कैरेट सोना ₹90,940 और 24 कैरेट सोना ₹99,210 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है।

भारत में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की चाल, डॉलर-रुपये की विनिमय दर और आयात शुल्क जैसे फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं। साथ ही, त्योहारों और शादियों के मौसम में मांग बढ़ने से भी भाव ऊपर जाते हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button