
20 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक प्रज्ञा स्कूल, बोईरदादर में होगा आयोजन
रायगढ़। अभिनय की बारिकियों को सीखने का सपना देख रहे नए कलाकारों के लिए सुनहरा अवसर लेकर आ रही है कहानीबाज थिएटर सोसायटी। रायगढ़ में पहली बार 15 दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन होने जा रहा है, जिसका संचालन शहर के गर्व और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कलाकार मोहन सागर करेंगे।
वर्कशॉप का विशेष आकर्षण
- तारीख़: 20 सितम्बर से 5 अक्टूबर
- स्थान: प्रज्ञा स्कूल, बोईरदादर (गायत्री मंदिर के पास)
- मार्गदर्शन: एनएसडी पास आउट, थिएटर में एमए और मुंबई रंगमंच से जुड़े विख्यात कलाकार मोहन सागर
मास्टर ट्रेनर्स की टीम
वर्कशॉप में देश के नामचीन रंगकर्मी व विशेषज्ञ कलाकार प्रशिक्षण देंगे। इनमें प्रमुख हैं –
- डॉ. योगेंद्र चौबे, रविंद्र चौबे, कल्याणी मुखर्जी
- युवराज सिंह आज़ाद, तरुण बघेल, विवेक कुमार तिवारी
- रीताक शर्मा (निर्देशक, एमपीएसडी ग्रेजुएट)
- गौरव कमल मोरकार (संगीत विधा, एमए)
- पोशनेश्वरी सिंह (नृत्य व अभिनय विधा, एमए)
- टिंकू देवांगन, विनोद बोहीदार सहित अन्य प्रशिक्षक
प्रवेश व जानकारी
- प्रवेश आयु: 18 वर्ष से अधिक
- संपर्क: 9584414466
गौरव की बात
रायगढ़ के गेजामुड़ा गांव से निकलकर सात समंदर पार तक अपनी कला का लोहा मनवाने वाले मोहन सागर अब अपने ही जिले की प्रतिभाओं को तराशने जा रहे हैं। इस 15 दिवसीय कार्यशाला से जिले के नवोदित कलाकारों को नई उड़ान मिलेगी।












