विनोद गोयल वैष्णो भोजनालय के संचालक की पुत्री डॉ.आयुषी बनी एम. डी. मेडिसिन…।।

– स्वर्गीय बैजनाथ गोयल जी की पौत्री व पूर्व सभापति सुरेश गोयल की भतीजी हैं डॉ आयुषी..।।
सिंहघोष/रायगढ़-02.12.25- शहर की सबसे जानी-मानी वह प्रतिष्ठित मां वैष्णो भोजनालय के संचालक विनोद गोयल की सुपुत्री डॉक्टर आयुषी गोयल ने एमडी मेडिसिन डिग्री प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया है
सीजी पीएमटी में 15वी रेंक हासिल कर 2016 एमबीबीएस एंटरेंस एक्जाम निकाल कर आयुषी ने अपने संघर्ष की शुरुआत की, जिसके इसके बाद उन्हें पी.टी.जे.एन.एम रायपुर से 2021 में अपना एमबीबीएस पूर्ण किया व 2022 में प्रथम प्रयास में ही पी. जी. की परीक्षा में उत्तीर्ण हो कर एम. डी.मेडिसिन स्टार्ट कर 2025 में अपना एमडी मेडिसिन पूर्ण किया है।यहां यह बताना लाजिमी होगा कि यह चमकीली सफलता आयुषी ने बिना किसी कोचिंग लिए सिर्फ होम स्टडी से प्राप्त की है।
सिंहघोष के संवाददाता से खास बातचीत में आयुषी ने बताया कि मेरी दादी मां का सपना था कि मैं एक सफल डॉक्टर बनु वह मुझे जब मैं छोटी थी तब से ही प्रोत्साहित करती रही जिसका परिणाम यह है कि आज मैं इस मुकाम पर हूं। साथ ही मम्मी पापा ने मेरी सफलता के लिए जो संघर्ष,समर्पण,योगदान दिया है वह बयान करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है जब भी मैं हताश निराश या परेशान होती थी तो पापा मुझे मजबूती देने के लिए और मजबूत रहने के लिए प्रेरित करते थे जिससे ना मैं कभी हारी और नहीं कभी हारने का डर लगा। जिस तरह मेरे पापा जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते है मैं भी अपने पापा की तरह ही बनने की कोशिश करूंगी व अपने योग्यता और संसाधन अनुरूप जरूरतमंदों की मदद करूंगी।












