Chhattisgarh Tourism Subsidy : मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना में 75% सब्सिडी, रायपुर और बस्तर में विशेष टूर पैकेज

Chhattisgarh Tourism Subsidy : राज्य सरकार देगी पर्यटन में 75 प्रतिशत सब्सिडी |
राज्य के भीतर पर्यटन स्थलों में घूमने-फिरने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने 75 प्रतिशत सब्सिडी देने की घोषणा की है। राज्य पर्यटन विभाग और आईआरसीटीसी ने मिलकर मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना बनाई है। योजना के तहत रायपुर और बस्तर में पर्यटकों के लिए विशेष टूर पैकेज जल्द शुरू होंगे।
Chhattisgarh Tourism Subsidy : पर्यटकों के लिए सुविधाएं और सुरक्षा |
प्रत्येक टूर पैकेज में वातानुकूलित वाहन, हिंदी-अंग्रेजी गाइड, भोजन और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह पहल प्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक और प्राकृतिक विरासत को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यटन को सुरक्षित और आरामदायक बनाने में मदद करेगी।
Chhattisgarh Tourism Subsidy : सब्सिडी का लाभ और यात्रा शर्तें |
प्रत्येक पैकेज के लिए कम से कम 10 व्यक्तियों का समूह आवश्यक होगा। यात्रा के दौरान पर्यटकों को पीने का पानी, स्नैक्स और लंच दिया जाएगा। 2 से 18 वर्ष तक के बच्चों को 85 प्रतिशत और 18 वर्ष से अधिक के वयस्कों को 75 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। सभी पैकेज रायपुर रेलवे स्टेशन से शुरू और समाप्त होंगे।
Chhattisgarh Tourism Subsidy : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महत्वपूर्ण घोषणा |
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पर्यटन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह योजना शुरू की गई है। यह न केवल आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी, बल्कि छत्तीसगढ़ की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त करेगी।
Chhattisgarh Tourism Subsidy : पहले चार प्रमुख टूर पैकेज |
- रायपुर सिटी टूर (दिवसीय भ्रमण) – राम मंदिर, ऊर्जा पार्क, पुरखौती मुक्तांगन, छत्तीसगढ़ ट्राइबल म्यूजियम, नंदनवन जू और कौशल्या माता मंदिर।
- रायपुर सिटी धार्मिक टूर (दिवसीय भ्रमण) – हनुमान मंदिर, मां बंजारी मंदिर, कैवल्य धाम जैन मंदिर, इस्कान मंदिर, महामाया मंदिर, दंतेश्वरी माता मंदिर, राम मंदिर और मां कौशल्या माता मंदिर।
- रायपुर-जगदलपुर सर्किट टूर (दो रातें / तीन दिन) – जगदलपुर, चित्रकोट, तीरथगढ़, चित्रकोट जलप्रपात, कुटुमसर गुफा, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान और दंतेश्वरी मंदिर। ठहराव डबल-शेयरिंग होटल में और दैनिक भोजन की व्यवस्था।
- अगले टूर पैकेज की जानकारी जल्द घोषित होगी।












