अपराध

अमित शुक्ला की शराब व जुआ पर जोरदार कार्यवाही-अवैध शराब की भट्टी ध्वस्त, 40 बोरी महुआ पास का मौके पर नष्टीकरण.दो जुआरियों से ₹11,120 जप्त, जुआ एक्ट की कार्यवाही ….

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-जुटमिल प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला द्वारा जुटमिल क्षेत्र में लगातार जुआ, अवैध शराब पर कार्यवाही किया जा रहा है । इसी बीच आज दिनांक 19.07.2020 के दोपहर टी.आई. अमित शुक्ला को मुखबिर से सूचना मिला कि भाठानपाली गाँव के जंगल (बॉर्डर )में अवैध रूप से महुआ शराब बनाये जाने के लिये भट्ठी बनाई गई है। सूचना पर प्रभारी जुटमिल द्वारा पेट्रोलिंग पार्टी को ग्राम भाठानपाली रवाना किये, जहां गाँव के जंगल (बॉर्डर )में एक स्थान पर मिट्टी से शराब भट्ठी बना हुआ था, मौके पर काफी संख्या में महुआ शराब बनाने के लिए महुआ पास एवं बर्तन,बाल्टी,शराब पैकिंग के लिए प्लास्टिक पन्नी रखा हुआ था। पुलिस स्टाफ द्वारा मौके पर मिले करीब 40 बोरी महुआ पास एवं शराब भट्टी एवं सभी सामानों को नष्ट किया गया। आसपास स्टाफ द्वारा सर्चिंग किया गया कोई व्यक्ति नहीं मिला। जुटमिल स्टाफ द्वारा दिनांक 18.07.2020 के शाम मुखबिर सूचना पर *अमलीभौना बाईपास रोड के किनारे* जुआ खेल रहे व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। मौके पर 02 व्यक्ति 1-ओम प्रकाश जांगड़े पिता राधेश्याम जांगड़े वार्ड क्रमांक 36 कृष्णा नगर राजीव गांधी मिट्ठूमुड़ा पुलिस चौकी जूट मिल 2-चितरंजन सिंह पिता स्वर्गीय पद्मसिंह बैकुंठपुर रायगढ़ थाना कोतवाली पकड़ में आये जिनके पास एवं फड से *11,120 रूपये एवं तास के 52 पत्ते एक प्लास्टिक की बोरी* जप्त किया गया है । जुआडियों पर पुलिस चौकी जुटमिल में 13 जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button