छत्तीसगढ़रायगढ़

सदगुरू देव श्री गुरू दादू दयाल जी महाराज जयंती का तीन दिवसीय भव्य आयोजन

Advertisement

जयंती को भव्यता देने में जुटे सभी श्रद्धालुगण

रायगढ़ – – सदगुरू महाराज दादू दयाल की जयंती को शहर के श्री गुरु दादू समस्त सेवक परिवार के श्रद्धालुओं द्वारा हर वर्ष बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ हर वर्ष मनाया जाता है। इस बार भी सदगुरू देव दादू दयाल महाराज की 482वीं जयंती की तैयारियां जोर शोर से शुरू हो गई है और दादूराम सत्यराम के पवित्र मंत्र से शहर आध्यात्मिक खुशी के माहौल में गुंजायमान होगा साथ ही मनभावन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी होगी।

दादू भवन में होगा आयोजन – वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए श्री दादू जयंती के सेवकों ने बताया कि शहर श्री गुरु दादू द्वारा ट्रस्ट के सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से शहर के श्री दादू भवन में दादू जयंती की सुअवसर पर तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम होगा। जगतवन्ध ब्रह्मऋषि संतप्रवर श्री श्री 1008 श्री दादू दयाल जी महाराज के पुण्यप्रादुर्भाव के उपलक्ष्य में 482 वीं जयंती महोत्सव परम पावन “दादूराम सत्यराम” की ध्वनीमंत्र के साथ चैत्र सुदी अष्टमी को श्री महामंडलेश्वर डॉ. अर्जुन दास जी स्वामी (बग्गड़वाले) के सानिध्य में अलौकिक धार्मिक आयोजन के साथ बड़े धूमधाम से रामलीला मैदान स्थित श्री गुरु दादू द्वारा में संपन्न किया जाना सुनिश्चित किया गया है।

यह होगा कार्यक्रम – – धार्मिक इस भव्य आयोजन के अंतर्गत आगामी 25 मार्च बुधवार को सुबह 7 बजे से श्री दादू वाणी जी का एक साथ पांच अखण्ड पाठ आरंभ व सायं 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम व 26 मार्च गुरुवार को सुबह 10 बजे श्री दादू दयाल जी महाराज एवं श्री वाणी जी की महाआरती, पूजा प्रसाद वितरण व शाम 4.30 बजे श्री दादू वाणी जी की शोभायात्रा आरंभ , तत्पश्चात पुरस्कार वितरण एवं अन्न प्रसाद का वितरण होगा। इसी तरह आगामी 27 मार्च शुक्रवार को सुबह 10 बजे से भजन कीर्तन एवं 12:30 बजे से महाभण्डारा प्रसाद का आयोजन होगा ।

श्री दादू द्वारा समिति ने समस्त श्रद्धालु क्षेत्रवासियों से इसमें शामिल होने की अपील की है। शहर के श्री गुरु दादू द्वारा ट्रस्ट के श्रद्धालुओं द्वारा भव्यता के साथ गुरु दादू जयंती को लगभग विगत 64 वर्षों से मनाया जा रहा है। वहीं इस बार भी उनकी 482 वीं जयंती की पावन बेला में भव्य तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसे भव्यता देने में श्री दादू जी के सभी सेवकगण जुटे हुए हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button