देश विदेश

iPhone 18 Pro में होगा छोटा डायनामिक आइलैंड! लीक से खुलासा

Advertisement

हैदराबाद: Apple की नई आईफोन सीरीज का इंतजार हर यूज़र्स को हर साल रहता है. एप्पल हर साल अपने नए आईफोन्स में कुछ नए इनोवेशन्स को लेकर आता है, जो यूज़र्स को आकर्षित करते हैं. इस साल यानी 2026 में एप्पल iPhone 18 Series को लॉन्च करने वाले है और आईफोन सीरीज के एक फोन यानी iPhone 18 Pro की कुछ डिटेल्स लीक हुई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 18 Pro का डायनमिक आइलैंड पहले से काफी छोटा हो जाएगा. चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर शेयर की गई स्क्रीन प्रोटेक्टर की तस्वीरों में बात साफ हो गई है कि एप्पल के इस अपकमिंग आईफोन में लोगों को छोटा डायनमिक आईलैंड मिलने वाला है. इसमें ऊपर की ओर जो पिल-शेप कटआउट है, वो पहले की तुलना में काफी पतला दिख रहा है.

नए आईफोन्स में मिलेगा छोटा डायनमिक आईलैंड

लीक रिपोर्ट के अनुसार, इसकी चौड़ाई लगभग 13.49 मिलीमीटर है. वहीं, मौजूदा iPhone 17 Pro में मौजूद डायनमिक आईलैंड की चौड़ाई 20.76 मिलीमीटर है. इसका मतलब है कि डायनमिक आईलैंड के साइज में करीब 35% की कमी आई है. अगर यह रिपोर्ट सच साबित होती है, तो आईफोन यूज़र्स को इस अपकमिंग आईफोन की स्क्रीन पर ज्यादा स्पेस मिलेगा और व्यूइंग एक्सपीरियंस बेहतर होगा.

हालांकि, इसके बारे में अभी तक एप्पल की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. यहां तक कि लीक रिपोर्ट में यह भी कंफर्म नहीं हुआ है कि डायनमिक आईलैंड में होने वाला बदलाव क्या सिर्फ प्रो मॉडल में ही होगा या अन्य मॉडल्स में भी होगा. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल आईफोन 18 सीरीज के सभी आईफोन में पतले साइज़ वाला डायनमिक आईलैंड देने वाली है.

एप्पल इस बार डिज़ाइन को पूरी तरह से नया करने के बजाय छोटे-छोटे रिफाइनमेंट पर फोकस कर रहा है. बेजल्स वैसे ही रहने की उम्मीद है. डिज़ाइन के अलावा हार्डवेयर में भी अच्छे-खासे अपग्रेड होने की उम्मीद जताई जा रही है. कंपनी A20 Pro चिपसेट लाने की तैयारी कर रही है, जो परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी दोनों में सुधार करेगा. अब यूज़र्स को आईफोन में 12GB RAM का भी ऑप्शन मिल सकता है, जिससे मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स आसानी से चल सकेंगे. इसके अलावा 1TB तक का स्टोरेज ऑप्शन्स भी मिलने की उम्मीद है.

कैसे होंगे स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले की बात करें तो iPhone 18 Pro में 6.3 इंच का OLED पैनल और Pro Max में 6.9 इंच का बड़ा स्क्रीन मिल सकती है. इन दोनों फोन्स में 120Hz रिफ्रेश रेट होगा, जिससे स्क्रोलिंग और एनिमेशन बेहद स्मूद होंगे. ब्राइटनेस भी 3000 निट्स तक बढ़ सकती है, ताकि तेज धूप में भी स्क्रीन काफी आसानी से दिखे.

कैमरा डिपार्टमेंट में एप्पल 48MP का मेन सेंसर बरकरार रख सकता है, लेकिन उसमें ज़ूम और इमेज प्रोसेसिंग की क्षमता को बेहतर किया जाएगा. उसी तरह से सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के अगले हिस्से में भी 12MP का फ्रंट कैमरा बरकरार रह सकता है, लेकिन फोटो प्रोसेसिंग में सुधार किए जा सकते हैं.

एप्पल iPhone 18 Pro सीरीज को सितंबर 2026 में लॉन्च कर सकता है. भारत में भी कुछ ही दिनों के बाद इस फोन सीरीज को उपलब्ध करा दिया जाता है. इन अपकमिंग आईफोन मॉडल्स की कीमत पिछले मॉडल्स के आसपास ही हो सकती हैं.

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button