खेल

खेल और प्रतिभाओं को बढ़ावा देने पर केंद्र-राज्य में चर्चा, सीएम विष्णुदेव साय से रक्षा खडसे की मुलाकात

Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान विधायक पुरंदर मिश्रा, भारतीय खेल प्राधिकरण के उप महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव और खेल विभाग के सचिव यशवंत कुमार भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने सुश्री खडसे का शॉल, बस्तर आर्ट की आकर्षक प्रतिकृति और बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें सही अवसर और मंच देने की है। राज्य सरकार खेल और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने हाल ही में आयोजित बस्तर और सरगुजा ओलंपिक का उल्लेख करते हुए कहा कि इन आयोजनों ने प्रदेश की प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाई है। साथ ही खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने ‘बस्तर पंडुम’ का जिक्र करते हुए बताया कि इस आयोजन में पारंपरिक खेल, कला और संस्कृति की 12 विधाओं में करीब 54 हजार प्रतिभागियों की भागीदारी रही, जो राज्य की समृद्ध विरासत को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र में शांति स्थापित होने और मुख्यधारा से जुड़ने के बाद अब वहां खेलों में युवाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ेगी।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे Khelo India Tribal Games 2026 में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। जगदलपुर में आयोजित इस कार्यक्रम को उन्होंने आदिवासी युवाओं के सशक्तिकरण और खेलों के जरिए राष्ट्र निर्माण की दिशा में अहम पहल बताया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button