खेल

भारत के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर जबरदस्त उत्साह, दो हफ्ते में बिके 50 हजार से ज्यादा टिकट

Advertisement

छह साल बाद न्यूजीलैंड पहुंचेगी भारतीय टीम, तीनों फॉर्मेट में होगा रोमांचक मुकाबला

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी न्यूजीलैंड दौरे को लेकर फैंस के बीच अभी से जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दौरे के लिए टिकटों की बिक्री शुरू होने के बाद महज दो हफ्ते से कुछ अधिक समय में 50 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। इससे साफ है कि भारतीय टीम को न्यूजीलैंड में देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों में खासा क्रेज है।

छह साल बाद न्यूजीलैंड का दौरा करेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम करीब छह साल के अंतराल के बाद न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच क्रिकेट के तीनों प्रमुख फॉर्मेट में मुकाबले खेले जाएंगे। लंबे अंतराल के बाद होने वाले इस दौरे को लेकर दोनों देशों के क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें टिकी हुई हैं।

T20 से टेस्ट तक होगी क्रिकेट की जंग

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दौरे पर 5 टी20 इंटरनेशनल, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। यानी दोनों टीमों के बीच कुल 12 मुकाबले होंगे।

टिकटों की शुरुआती बिक्री को मिल रही प्रतिक्रिया को देखते हुए माना जा रहा है कि मुकाबलों के दौरान स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच सकते हैं। भारतीय टीम के न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंचने के साथ ही क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार भी खत्म होगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button