छत्तीसगढ़

Vijay Sharma Viral Post: ‘Modi Kahin Nahi Jayega Broooo!’ हुडी पहनकर विजय शर्मा का पलटवार, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

Advertisement

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की विवादित टिप्पणी के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। अब छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अनोखे अंदाज में इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर काले रंग की हुडी पहने अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिस पर लिखा है- ‘Modi Kahin Nahi Jayega Broooo!’ विजय शर्मा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

हुडी पर लिखे संदेश से दिया जवाब

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काले रंग की हुडी पहने हुए तस्वीर पोस्ट की। हुडी पर अंग्रेजी में ‘Modi Kahin Nahi Jayega Broooo!’ लिखा हुआ है। इस संदेश को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।

विजय शर्मा ने सीधे बयानबाजी करने के बजाय हुडी पर लिखे संदेश के जरिए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उनके इस अंदाज की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।

पटना के कार्यक्रम में खड़गे ने की थी विवादित टिप्पणी

दरअसल, 25 अक्टूबर को पटना के गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में कांग्रेस की ओर से श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मंच से संबोधित कर रहे थे।

इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने अपनी जगह से आवाज लगाते हुए कहा, ‘मोदी नहीं जाएगा।’ इस पर खड़गे ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, ‘मोदी का बाप भी जाएगा।’ उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था और इसे लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया था।

सोशल मीडिया पर चर्चा में आया विजय शर्मा का पोस्ट

खड़गे की टिप्पणी के बाद अब विजय शर्मा की हुडी वाली तस्वीर ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा, Broooo!’ संदेश के जरिए उन्होंने खड़गे की टिप्पणी पर तंज कसते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button