छत्तीसगढ़

CG Paddy Procurement 2026 : धान खरीदी में बड़ा बदलाव, अब जमीन के रकबे के हिसाब से मिलेंगे टोकन; छोटे किसानों को सिर्फ एक मौका

Advertisement

Chhattisgarh Dhan Kharidi News : छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था में इस बार बदलाव किया गया है। अब सभी किसानों को पहले की तरह तीन टोकन नहीं मिलेंगे। शासन ने टोकन की संख्या किसानों के पंजीकृत कृषि रकबे के आधार पर तय की है। यानी किसान के पास जितनी जमीन दर्ज होगी, उसी के अनुसार धान बेचने के लिए टोकन जारी किए जाएंगे।

जमीन के रकबे के अनुसार तय होगी टोकन की संख्या

नई व्यवस्था के तहत किसानों को उनके पंजीकृत कृषि रकबे के आधार पर अलग-अलग संख्या में टोकन मिलेंगे।

  • 2 एकड़ से कम जमीन: 1 टोकन
  • 2 से 10 एकड़ तक जमीन: 2 टोकन
  • 10 एकड़ से अधिक जमीन: अधिकतम 3 टोकन

इस बदलाव के बाद किसान अपनी धान बिक्री की तारीख और उपज बेचने की योजना उपलब्ध टोकन की संख्या के अनुसार बना सकेंगे।

छोटे किसानों को एक ही टोकन में बेचनी होगी उपज

नई व्यवस्था का सीधा असर लघु और सीमांत किसानों पर पड़ेगा। दो एकड़ से कम पंजीकृत कृषि रकबा रखने वाले किसानों को केवल एक टोकन मिलेगा। ऐसे किसानों को अपनी उपज की बिक्री एक ही टोकन के माध्यम से करने की तैयारी रखनी होगी।

वहीं, दो से 10 एकड़ तक जमीन वाले किसानों को दो टोकन और 10 एकड़ से अधिक कृषि रकबा रखने वाले किसानों को अधिकतम तीन टोकन जारी किए जाएंगे।

टोकन लेने से पहले किसान जरूर जांच लें पंजीकृत रकबा

धान खरीदी के लिए टोकन कटवाने से पहले किसानों को अपने पंजीयन में दर्ज कृषि रकबे की जानकारी जांचने की जरूरत होगी। यदि वास्तविक जमीन और पंजीकृत रिकॉर्ड में अंतर है, तो टोकन की निर्धारित श्रेणी को लेकर परेशानी हो सकती है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button