छत्तीसगढ़

Korba Patwari Suspended : सरकारी कामकाज में लापरवाही और लगातार गैरहाजिरी पर पटवारी पर गिरी गाज, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश

Advertisement

कोरबा जिले में शासकीय कार्यों में लापरवाही और लगातार अनुपस्थित रहने के मामले में पटवारी मिथलेश वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की गई है। तहसील दर्री के भैरोताल हल्का नंबर 40 में पदस्थ पटवारी पर विभिन्न राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने और लंबे समय तक ड्यूटी से गैरहाजिर रहने के आरोप हैं। इस संबंध में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आदेश जारी किया है।

दैनिक डायरी से लेकर गिरदावरी तक के कार्य लंबित

पटवारी मिथलेश वर्मा पर दैनिक डायरी का संधारण नहीं करने, एग्रीस्टैक पंजीयन और बकेट क्लेम ऐप में आवश्यक प्रविष्टियां नहीं करने का आरोप है। इसके अलावा नक्शा बंटाकन और अभिलेख दुरुस्ती के कार्य लंबित रखने की बात भी सामने आई है।

आदेश के अनुसार, पटवारी ने खरीफ वर्ष 2025-26 की गिरदावरी से संबंधित कार्य भी PV के माध्यम से नहीं किए थे। इन लापरवाहियों को लेकर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

नोटिस का जवाब असंतोषजनक, 13 अक्टूबर से थे अनुपस्थित

जारी आदेश में बताया गया है कि कारण बताओ नोटिस के जवाब को संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके साथ ही पटवारी 13 अक्टूबर से लगातार अनुपस्थित चल रहे थे।

फसल क्षति आकलन और धान खरीदी की तैयारियों पर पड़ा असर

पटवारी की अनुपस्थिति और लंबित कार्यों का असर प्रशासनिक गतिविधियों पर भी पड़ा। अरनब चक्रवात के कारण हुई फसल क्षति का आकलन करने और धान खरीदी शुरू होने से पहले किसानों की समस्याओं का समाधान करने में बाधा उत्पन्न हुई।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button