Chhattisgarh Rajyotsav 2026 : राज्य अलंकरण और पुरस्कारों की घोषणा, 41 प्रतिभाओं एवं संस्थाओं को मिलेगा सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 के लिए राज्य अलंकरण एवं पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने रविवार को राजधानी रायपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान कुल 41 पुरस्कारों के लिए चयनित व्यक्तियों और संस्थाओं की सूची जारी की।
इन सम्मानों के माध्यम से पत्रकारिता, साहित्य, कला, संस्कृति, खेल, कृषि, समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण, श्रम और विधि सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
संस्कृति विभाग के 14 और अन्य विभागों के 27 पुरस्कार
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष घोषित 41 पुरस्कारों में संस्कृति विभाग के 14 और अन्य विभागों के माध्यम से दिए जाने वाले 27 पुरस्कार शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं का चयन उनके योगदान को देखते हुए किया गया है। राज्योत्सव के दौरान आयोजित विशेष समारोह में सभी चयनित प्रतिभाओं और संस्थाओं को राज्य अलंकरण एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।






