छत्तीसगढ़

PM Modi Letter to CM Sai : पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखा पत्र, छत्तीसगढ़ से अपने पुराने जुड़ाव को किया याद

Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर प्रदेश के प्रति अपने विशेष लगाव का उल्लेख किया है। प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के साथ अपने पुराने जुड़ाव को याद करते हुए यहां की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक विरासत की सराहना की। उन्होंने कहा कि संगठन के दिनों से ही छत्तीसगढ़ से उनका विशेष लगाव रहा है।

सरगुजा से बस्तर तक की संस्कृति को करीब से जाना

प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र में कहा कि उन्होंने सरगुजा से लेकर बस्तर तक छत्तीसगढ़ की विविधतापूर्ण संस्कृति को करीब से जाना और समझा है। प्रदेश की जनजातीय परंपराएं, लोक संस्कृति और यहां के लोगों का अपनापन छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान हैं।

उन्होंने अपने पुराने अनुभवों को याद करते हुए प्रदेश के सांस्कृतिक वैभव के प्रति जुड़ाव व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और यहां के लोगों से उनका रिश्ता संगठन के दिनों से ही रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button