छत्तीसगढ़

CG Rajyotsav 2026 : राज्योत्सव में आज 8 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाएगी वायु सेना की ‘आकाशगंगा’ टीम, दिखाएगी हैरतअंगेज करतब

Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में आज दर्शकों को भारतीय वायु सेना के अद्भुत साहस और सैन्य कौशल का रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिलेगा। नवा रायपुर के आसमान में वायु सेना की विशेष स्काईडाइविंग टीम ‘आकाशगंगा’ 8 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर हैरतअंगेज करतब दिखाएगी। पैराशूट के जरिए सटीक लैंडिंग और टीम के सदस्यों के बेहतरीन तालमेल का यह प्रदर्शन राज्योत्सव के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहेगा।

8 प्रशिक्षित जवान दिखाएंगे स्काईडाइविंग का हुनर

भारतीय वायु सेना की ‘आकाशगंगा’ टीम के इस विशेष प्रदर्शन में 8 प्रशिक्षित पैराशूट जंप इंस्ट्रक्टर आसमान से छलांग लगाएंगे। टीम का नेतृत्व स्क्वाड्रन लीडर आर्यन कैंत्युरा करेंगे। हजारों फीट की ऊंचाई से एक साथ छलांग लगाने के बाद जवान हवा में करतब दिखाते हुए पैराशूट के सहारे सुरक्षित लैंडिंग करेंगे।

आगरा से AN-32 विमान के जरिए पहुंचेगी टीम

इस विशेष प्रदर्शन के लिए आकाशगंगा टीम आगरा से AN-32 विमान के जरिए पहुंचेगी। प्रदर्शन के दौरान वायु सेना के जवान अपने साहस, प्रशिक्षण, सटीकता और अनुशासित टीम वर्क का परिचय देंगे।

राज्योत्सव में होने वाला यह स्काईडाइविंग शो दर्शकों के लिए रोमांचक अनुभव होगा। आसमान में पैराशूट के साथ जवानों की कलाबाजी और सटीक लैंडिंग देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह रहने की उम्मीद है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button