देश विदेशरायगढ़

दिल्ली के इंदिरा भवन में गूंजे रामचंद्र शर्मा के नारे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Advertisement

रायगढ़/नई दिल्ली। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में 31 अक्टूबर को रायगढ़ के समाजसेवी रामचंद्र शर्मा की जोशीली मौजूदगी चर्चा का विषय रही। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रामचंद्र शर्मा अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस के समर्थन में जोरदार नारेबाजी कर कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया।

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत आयोजित रैली में शामिल होने दिल्ली पहुंचे रामचंद्र शर्मा ने इंदिरा भवन में अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’, ‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद’ और ‘वोट चोरी बंद करो’ जैसे नारों से परिसर गूंज उठा। उनके जोशीले अंदाज और सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।

कांग्रेस की सदस्यता नहीं, फिर भी राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय

रामचंद्र शर्मा की राजनीतिक गतिविधियां इसलिए भी चर्चा में हैं, क्योंकि उन्होंने अब तक कांग्रेस की औपचारिक सदस्यता नहीं ली है। इसके बावजूद वे लगातार कांग्रेस के आयोजनों और आंदोलनों में भागीदारी करते नजर आ रहे हैं। दिल्ली में अपने समर्थकों के साथ उनकी मौजूदगी ने रायगढ़ के राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा को नई दिशा दी है।

समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचकर दिखाई सक्रियता

इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर इंदिरा भवन में रामचंद्र शर्मा की सहभागिता ने उनके समर्थकों के उत्साह को भी प्रदर्शित किया। कांग्रेस के समर्थन में लगाए गए नारों और कार्यक्रम में उनकी सक्रिय मौजूदगी से यह स्पष्ट हुआ कि वे फिलहाल पार्टी की औपचारिक सदस्यता से दूर रहते हुए भी उसके आयोजनों में अपनी भागीदारी बनाए हुए हैं।

दिल्ली के इंदिरा भवन में रामचंद्र शर्मा की यह सक्रिय मौजूदगी रायगढ़ में उनकी बढ़ती राजनीतिक गतिविधियों और कांग्रेस के कार्यक्रमों से उनके जुड़ाव को लेकर चर्चा का विषय बन गई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button