रायगढ़

रायगढ़ में पहली बार भव्य युवा संवाद कार्यक्रम, ओपी चौधरी ने घंटों युवाओं के सवालों के दिए जवाब, दिखाया भविष्य का रोडमैप

Advertisement

Raigarh Yuva Samvad: जिलेभर से हजारों युवा भाई-बहनों ने लिया हिस्सा, वित्त मंत्री बोले– केवल भाषण देना उद्देश्य नहीं, युवाओं को बेहतर जिंदगी और भविष्य देना सरकार की कोशिश

रायगढ़। रायगढ़ के इतिहास में पहली बार इतने बड़े स्तर पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के कोने-कोने से हजारों युवा भाई-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने घंटों युवाओं के बीच रहकर उनके सवाल सुने और एक-एक प्रश्न का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को भविष्य की संभावनाओं, अवसरों और सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए आगे बढ़ने का रोडमैप भी साझा किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि वे युवाओं को यह बताने आए हैं कि देश, प्रदेश और रायगढ़ में सरकार उनके भविष्य को संवारने के लिए किस तरह प्रयास कर रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल भाषण देना नहीं है, बल्कि युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करना और उनकी अपेक्षाओं एवं सवालों को समझना है।

युवाओं को बेहतर भविष्य देना सरकार की कोशिश : ओपी चौधरी

वित्त मंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश है कि युवाओं को बेहतर जिंदगी और बेहतर भविष्य मिल सके। इसके लिए सरकार विभिन्न स्तरों पर प्रयास कर रही है। युवा देश और प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनके सपनों, क्षमताओं और प्रतिभा को सही दिशा देना आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने विभिन्न विषयों पर सवाल किए, जिनका ओपी चौधरी ने विस्तार से जवाब दिया। घंटों तक चले इस संवाद में युवाओं को अपनी बात रखने और सीधे वित्त मंत्री से सवाल पूछने का अवसर मिला।

भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण धर दीवान, महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल भल्ला एवं श्रीकांत सोमावार, जिला महामंत्री विकास केडिया, जतिन साव और सनत नायक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया।

युवाओं से सीधा संवाद बना कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण

आयोजन का प्रमुख आकर्षण युवाओं को सीधे सवाल पूछने और अपनी जिज्ञासाओं का जवाब पाने का अवसर मिलना रहा। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे युवाओं की भागीदारी ने कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप दिया। युवा संवाद के माध्यम से सरकार की युवा-केंद्रित पहल, भविष्य की संभावनाओं और युवाओं की अपेक्षाओं पर चर्चा हुई।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button