रायगढ़

नवयुवक संघ दरोगापारा के लकी ड्रॉ का भव्य आयोजन संपन्न, विजेताओं को मिले आकर्षक पुरस्कार

Advertisement

इलेक्ट्रिक स्कूटी से लेकर मोबाइल, टीवी और फ्रिज तक निकले इनाम; मोहल्लेवासियों के सहयोग से सफल हुआ आयोजन

दरोगापारा। नवयुवक संघ दरोगापारा द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ का भव्य आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में इलेक्ट्रिक स्कूटी, एलईडी टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव, मोबाइल सहित अनेक आकर्षक पुरस्कारों का ड्रॉ निकाला गया। आयोजन के दौरान सभी विजेताओं को उनके पुरस्कार वितरित किए गए।

लकी ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार इलेक्ट्रिक स्कूटी लालटंकी निवासी राहुल शर्मा के नाम निकली। द्वितीय पुरस्कार एलईडी टीवी कोतबा निवासी संजय साहू तथा तृतीय पुरस्कार फ्रिज नवागढ़ निवासी गीता निषाद को मिला। गीता निषाद फूल बेचकर अपना जीवनयापन करती हैं। इसके अलावा चौथा पुरस्कार वाशिंग मशीन परी देवांगन, पांचवां पुरस्कार माइक्रोवेव दरोगापारा निवासी रिया चौबे, छठवां पुरस्कार रियलमी मोबाइल अशोक अग्रवाल और सातवां पुरस्कार ब्लूटूथ स्पीकर देवेंद्र गिरी को प्राप्त हुआ।

आठवें पुरस्कार के रूप में दो कूलर राजेश थवाईत एवं वेदांत पांचाल को दिए गए, जबकि नौवें पुरस्कार के रूप में इंडक्शन चूल्हा जय पटेल एवं ओंकार पटेल के नाम निकला। इसके अतिरिक्त पांच डिनर सेट, पांच स्मार्ट वॉच, पांच पावर बैंक, पांच मिक्सर, दस इलेक्ट्रिक केटल, दस आयरन और बीस ईयरबड्स सहित कई अन्य आकर्षक पुरस्कार भी वितरित किए गए।

समिति के सदस्यों और मोहल्लेवासियों का रहा सराहनीय सहयोग

आयोजन को सफल बनाने में समीर ठाकुर की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम का मंच संचालन अंशु टूटेजा ने किया। आयोजन की व्यवस्थाओं एवं सफल संचालन में समिति के सदस्य दलजीत सलूजा, प्रशांत सिंह, दीपांशु जैन, अभिषेक सिंह, आशुतोष सिंह, नवीन तिवारी, करन महतो, अभय, नेहा जैसवाल, गुरजीत कोर, भाविका, प्राची, साक्षी और नानू सहित सभी सदस्यों एवं मोहल्लेवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

सहयोग और विश्वास बनाए रखने की अपील

कार्यक्रम के समापन पर नवयुवक संघ दरोगापारा की ओर से सभी पुरस्कार विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों और मोहल्लेवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

समिति ने आमजन से अपील की कि जिस प्रकार इस आयोजन में सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और सहयोग प्रदान किया, उसी प्रकार भविष्य में भी अपना स्नेह, विश्वास और सहयोग बनाए रखें। समिति ने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से ही ऐसे सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजन सफल होते हैं। नवयुवक संघ दरोगापारा ने आशा जताई कि आपसी सहयोग और सहभागिता की यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी, जिससे प्रतिवर्ष ऐसे आयोजन और अधिक भव्यता के साथ संपन्न किए जा सकें।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button