रायगढ़

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात पुरुष का शव, सीने-कंधे पर चोट के निशान

Advertisement

35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही मृतक की उम्र, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य; पहचान के लिए पुलिस ने जारी की तस्वीरें

रायगढ़। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास शनिवार सुबह एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच होने का अनुमान है। उसके सीने और कंधे पर चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सूचना पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम

पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह जूटमिल थाना पुलिस को ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

प्रारंभिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया और शव को सुरक्षित मर्चुरी में रखवा दिया। मृतक के शरीर पर मिले चोट के निशानों को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

पहचान के लिए सीमावर्ती जिलों में भेजी तस्वीरें

मृतक की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने के लिए पुलिस ने उसकी तस्वीरें सीमावर्ती जिलों की पुलिस को भेजी हैं। इसके अलावा तस्वीरों को विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों पर भी प्रसारित किया गया है, ताकि मृतक की पहचान जल्द हो सके।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button