रायगढ़
रायगढ़: केलो डेम लूटपाट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, आईफोन और बाइक जब्त

गिरफ्तारी से बचने लगातार बदल रहा था ठिकाना, अपना और लूटे गए मोबाइल का सिम कार्ड भी निकाला; एक आरोपी अब भी फरार
रायगढ़। केलो डेम के पास युवक और उसकी महिला मित्र से मारपीट कर लूटपाट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपी रामकुमार मेहता को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। उसने पुलिस से बचने के लिए अपना और लूटे गए मोबाइल का सिम कार्ड भी निकाल दिया था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया आईफोन और वारदात में इस्तेमाल की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल जब्त की है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।






