छत्तीसगढ़

बिलासपुर में रावण दहन से पहले बड़ा हादसा, पायरो रॉकेट सेटअप में जोरदार धमाका

Advertisement

पुलिस ग्राउंड में मची अफरा-तफरी, कुछ लोगों के झुलसने की सूचना; मंच पर मौजूद थे विधायक अमर अग्रवाल और महापौर पूजा विधानी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में विजयादशमी के अवसर पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रम के दौरान मंगलवार रात बड़ा हादसा हो गया। शहर के पुलिस ग्राउंड में रावण दहन से पहले पायरो रॉकेट सेटअप में अचानक जोरदार धमाका हो गया। हादसे के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना में कुछ लोगों के झुलसने की सूचना है।

बताया जा रहा है कि रावण दहन के लिए लगाए गए पायरो रॉकेट सेटअप में रिमोट का बटन दबाते ही मंच के पास जोरदार ब्लास्ट हुआ। धमाके के समय मंच पर विधायक अमर अग्रवाल और महापौर पूजा विधानी मौजूद थे। अचानक हुए विस्फोट से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

रिमोट का बटन दबाते ही हुआ धमाका

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों के बीच पायरो रॉकेट सेटअप को सक्रिय किया गया था। इसी दौरान मंच के पास जोरदार धमाका हो गया। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बनने की आशंका के बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा।

घायलों की स्थिति पर जानकारी का इंतजार

हादसे में कुछ लोगों के झुलसने की सूचना मिली है। हालांकि, घायलों की सही संख्या, उनकी स्थिति और उन्हें अस्पताल पहुंचाए जाने के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। धमाके के कारणों का भी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button