रायगढ़
रायगढ़: ट्रेलर चालक से चाकू की नोक पर लूट, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार

मोबाइल में दूसरे सिम कार्ड से खुला राज, लूटे गए फोन की खरीद-बिक्री में शामिल पांच आरोपी भी पकड़ाए
रायगढ़। जूटमिल पुलिस ने ट्रेलर चालक से चाकू की नोक पर मोबाइल और नकदी लूटने के मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शनि केंवट समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी के साथ लूटे गए मोबाइल की खरीद-बिक्री में शामिल पांच अन्य आरोपी भी हैं।
पुलिस ने लूटे गए मोबाइल की जांच के दौरान उसमें इस्तेमाल किए जा रहे दूसरे सिम कार्ड के जरिए आरोपियों का सुराग जुटाया। इसके बाद पुलिस ने एक-एक कड़ी जोड़ते हुए लूट की वारदात में शामिल मुख्य आरोपी तक पहुंच बनाई। मामले में गिरफ्तार सभी छह आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया गया है।






