छत्तीसगढ़

बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 थानेदारों समेत 11 अधिकारियों की नई पदस्थापना

Advertisement

एसएसपी रजनेश सिंह ने जारी किया आदेश, बिल्हा, तोरवा, तारबाहर, सिविल लाइन और सिरगिट्टी समेत कई थानों के प्रभारी बदले

बिलासपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने 10 निरीक्षकों और एक सहायक उप निरीक्षक सहित कुल 11 पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत कई थानों के प्रभारियों को बदलकर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल अपनी नवीन पदस्थापना के लिए रवाना होने के निर्देश दिए गए हैं।

कई थानों के प्रभारी बदले

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक अजय साहू को जिला विशेष शाखा से थाना बिल्हा भेजा गया है। निरीक्षक विवेक पाण्डेय को कोतवाली कार्यालय से थाना तोरवा और निरीक्षक शनीप रात्रे को रक्षित केंद्र से थाना तारबाहर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह निरीक्षक किशोर केंवट को थाना सिविल लाइन से थाना सिरगिट्टी भेजा गया है, जबकि निरीक्षक तोपसिंह नवरंग को थाना बिल्हा से सिटी कोतवाली और निरीक्षक रविशंकर तिवारी को थाना तारबाहर से थाना सिविल लाइन स्थानांतरित किया गया है।

विशेष शाखा और रक्षित केंद्र में भी बदलाव

जारी आदेश के मुताबिक, निरीक्षक वाईपी सिंह को थाना सिरगिट्टी से जिला विशेष शाखा भेजा गया है। वहीं, निरीक्षक रजनीश सिंह को थाना तोरवा से रक्षित केंद्र बिलासपुर स्थानांतरित किया गया है।

निरीक्षक अनिल अग्रवाल को समंस वारंट शाखा एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स से थाना चकरभाठा भेजा गया है। दूसरी ओर, निरीक्षक भावेश शेण्डे को थाना चकरभाठा से समंस वारंट शाखा और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की जिम्मेदारी दी गई है।

सहायक उप निरीक्षक की भी नई पदस्थापना

पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल के तहत सहायक उप निरीक्षक शोभनाथ यादव को जिला विशेष शाखा में पदस्थ किया गया है। आदेश में सभी अधिकारियों को बिना विलंब नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के लिए रवाना होने के निर्देश दिए गए हैं।

फेरबदल के बाद जिले के कई थानों और पुलिस की महत्वपूर्ण शाखाओं में जिम्मेदारियां बदल गई हैं। अब नई पदस्थापना के साथ संबंधित अधिकारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर नियंत्रण और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी होगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button