महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं, बोले- उनके आदर्श आज भी समाज को दिखाते हैं सही राह

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आदिकवि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसे महान महाकाव्य की रचना कर भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों और आदर्शों को विश्व के सामने प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की कालजयी रचना में सत्य, कर्तव्य, करुणा, न्याय और लोककल्याण का जो संदेश निहित है, वह आज भी समाज को सही दिशा दिखाता है। रामायण के आदर्श जीवन में नैतिकता, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय मूल्यों के महत्व को रेखांकित करते हैं।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनके विचारों और शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर समरस, संस्कारवान और विकसित समाज के निर्माण में सभी को सहभागी बनना चाहिए।






