रायगढ़

रायगढ़ में 2 नवंबर को मनेगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ होगी मुख्य थीम

Advertisement

जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे ने तैयारियों को लेकर ली अधिकारियों की बैठक, विकास प्रदर्शनी के साथ स्थानीय कलाकार देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रायगढ़ जिले में 2 नवंबर को जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ रखी गई है। राज्योत्सव के माध्यम से जिले की विकास उपलब्धियों, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न सफल परियोजनाओं को आम जनता के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री अभिजीत बबन पठारे ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

विकास प्रदर्शनी में दिखेगी जिले की उपलब्धियां

जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन रायगढ़ स्थित संत पूज्य श्री प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम में किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से जिले में संचालित विकास कार्यों, शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं और सफल परियोजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

प्रदर्शनी का उद्देश्य आम नागरिकों को विभिन्न विभागों की गतिविधियों और योजनाओं से अवगत कराना तथा जिले में हो रहे विकास कार्यों को सामने लाना है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगा आयोजन

राज्योत्सव के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। इसके माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, कला और परंपराओं को मंच प्रदान किया जाएगा। विकास प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजन के जरिए राज्य स्थापना दिवस के महत्व के साथ जिले की विकास यात्रा और शासन की योजनाओं को प्रदर्शित करने की तैयारी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button