छत्तीसगढ़

अहिवारा से भाजपा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का निधन, 73 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Advertisement

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है। वे करीब 73 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से हैदराबाद में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर है।

दूसरी बार विधायक चुने गए थे डोमन लाल कोर्सेवाड़ा

राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा अहिवारा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। वे भाजपा के टिकट पर दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए थे। राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रियता रही।

हैदराबाद के अस्पताल में चल रहा था इलाज

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा पिछले करीब 22 दिनों से हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती थे। वे फेफड़ों में संक्रमण की समस्या से जूझ रहे थे। शुक्रवार दोपहर उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। इससे पहले रायपुर और दुर्ग में भी उनका इलाज कराया गया था।

शिक्षक से विधायक तक का रहा सफर

डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत शिक्षा के क्षेत्र से की थी। बाद में सक्रिय राजनीति में आए और वर्ष 2008 में अहिवारा विधानसभा सीट से पहली बार भाजपा के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें दोबारा उम्मीदवार बनाया और उन्होंने जीत दर्ज कर दूसरी बार विधानसभा में प्रवेश किया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button