छत्तीसगढ़

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, 76 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; छत्तीसगढ़ दौरा रद्द

Advertisement

Shivraj Singh Chouhan Mother Death: रायपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने भोपाल एम्स में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। माता के निधन की खबर के बाद केंद्रीय मंत्री का आज प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरा रद्द कर दिया गया है। उनके निधन से परिवार में शोक का माहौल है।

भोपाल एम्स में चल रहा था उपचार

जानकारी के अनुसार, काशी बाई की तबीयत खराब होने के कारण भोपाल स्थित एम्स में उनका उपचार चल रहा था। इसी दौरान उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के ग्राम जैत में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शिवराज सिंह चौहान और उनके समस्त शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button