छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Rajyotsav 2026 : विकसित छत्तीसगढ़ से बनेगा विकसित भारत का रास्ता, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया राज्योत्सव का शुभारंभ

Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव 2026 का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को हासिल करने में छत्तीसगढ़ जैसे समृद्ध संसाधनों, गौरवशाली संस्कृति और अपार संभावनाओं वाले राज्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं, अधोसंरचना विकास, औद्योगिक निवेश और रोजगार के अवसरों के विस्तार से विकास की नई संभावनाएं साकार हो रही हैं।

राज्योत्सव के शुभारंभ समारोह में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्ज्वलित कर तीन दिवसीय आयोजन का विधिवत शुभारंभ किया।

अटल जी ने निभाया छत्तीसगढ़ निर्माण का वादा : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन छत्तीसगढ़ के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा को याद करने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ की जनता से अलग राज्य बनाने का वादा किया था। प्रदेशवासियों ने उनके नेतृत्व पर विश्वास जताया और उन्होंने अपना वादा पूरा करते हुए 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ को अलग राज्य का दर्जा दिलाया। मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में गठित छत्तीसगढ़ आज विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से बदली प्रदेश की तस्वीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गठन के समय छत्तीसगढ़ में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर अनेक चुनौतियां थीं। बीते वर्षों में इन क्षेत्रों में व्यापक विस्तार हुआ है और प्रदेश ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत कर गरीब परिवारों को रियायती दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने की व्यवस्था ने प्रदेश में खाद्य सुरक्षा को नई मजबूती प्रदान की।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button