छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Rajyotsav 2026 : केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया बोले- विकसित छत्तीसगढ़ से मिलेगी विकसित भारत के संकल्प को नई गति

Advertisement

रायपुर। केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को हासिल करने में छत्तीसगढ़ जैसे समृद्ध संसाधनों, गौरवशाली संस्कृति और अपार संभावनाओं वाले राज्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव 2026 के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर राज्योत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास को मिल रही गति

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, अधोसंरचना विकास, औद्योगिक निवेश और रोजगार के अवसरों के विस्तार से विकास की नई संभावनाएं साकार हो रही हैं।

विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ की अहम भूमिका

डॉ. मांडविया ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विकास की व्यापक संभावनाओं वाला राज्य है। प्रदेश की प्रगति देश की समग्र विकास यात्रा को भी मजबूती प्रदान करेगी।

उन्होंने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कहा कि इस राष्ट्रीय संकल्प की सफलता के लिए राज्यों का विकास और उनकी सक्रिय भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। विकसित छत्तीसगढ़ के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य और मजबूत होगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button