छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Elephant News : मरवाही वन मंडल में 62 हाथियों का बड़ा दल, ड्रोन से हुई गिनती में सामने आई वास्तविक संख्या; किसानों की बढ़ी चिंता

Advertisement

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वन मंडल क्षेत्र में हाथियों की बढ़ती संख्या और उनकी गतिविधियों ने वन विभाग के साथ स्थानीय किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पहले इस दल में करीब 55 हाथियों के होने का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन ड्रोन कैमरे से की गई गिनती में कुल 62 हाथियों की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।

ड्रोन कैमरे से सामने आई हाथियों की वास्तविक संख्या

जानकारी के अनुसार, हाथियों का दल पहले अलग-अलग दो से तीन छोटे समूहों में बंट जाता था। इस वजह से उनकी सही संख्या का आकलन करना वन विभाग के लिए मुश्किल हो रहा था। इसी कारण दल में लगभग 55 हाथियों के होने का अनुमान लगाया गया था।

हाल ही में वन विभाग ने ड्रोन कैमरे की मदद से इलाके का एरियल सर्वे किया। इस दौरान हाथियों की कुल संख्या 62 सामने आई। मरवाही वन मंडल के डीएफओ एवं आईएफएस अधिकारी कुमार निशांत ने इसकी पुष्टि की है।

खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान, किसानों की बढ़ी परेशानी

एक ही इलाके में 62 हाथियों के बड़े दल की मौजूदगी से आसपास के किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि हाथियों का यह दल लगातार खेतों में पहुंचकर खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है और उन्हें अपना आहार बना रहा है।

हाथियों की लगातार आवाजाही के कारण किसानों में दहशत का माहौल है। वन मंडल क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखना और फसलों को हो रहे नुकसान से प्रभावित किसानों की चिंता दूर करना वन विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button