Amit Shah Chhattisgarh Visit : रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत

स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री ने किया अभिनंदन, कहा- छत्तीसगढ़ के प्रति उनका स्नेह प्रदेशवासियों के लिए शक्ति और विश्वास का संबल।
रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि माता कौशल्या की पावन भूमि और प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ के प्रति केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आत्मीय स्नेह प्रदेशवासियों के लिए शक्ति और विश्वास का संबल है।
शांति, सुरक्षा और विकास के लिए सहयोग को बताया महत्वपूर्ण
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की शांति, सुरक्षा और विकास के प्रति अमित शाह की प्रतिबद्धता तथा उनका सतत सहयोग विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री के प्रदेश आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया।






