रायगढ़

किरोड़ीमल नगर मंडल में भाजपा का जनसंपर्क अभियान, 4 नवंबर को खरसिया में होगा विशाल प्रबुद्धजन सम्मेलन

Advertisement

रायगढ़। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत किरोड़ीमल नगर मंडल में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने परसदा, मुरालीपाली और उच्चभिट्ठी सहित विभिन्न गांवों में समाज के प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर उन्हें आगामी 4 नवंबर को खरसिया के लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले विशाल प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन पर हुई चर्चा

जनसंपर्क अभियान के दौरान देश के विकास, लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने समाज के जागरूक वर्ग से राष्ट्रहित के मुद्दों पर सक्रिय सहभागिता निभाने और सकारात्मक बदलाव की दिशा में सहयोग देने की अपील की।

भाजपा पदाधिकारियों ने गांवों में किया जनसंपर्क

इस अभियान में जिला पंचायत सदस्य गोपाल अग्रवाल, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष सनत नायक, मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा, विद्या नायक, गौरी शंकर पटेल एवं सोहन चौधरी शामिल रहे। सभी ने विभिन्न गांवों में प्रबुद्धजनों से व्यक्तिगत मुलाकात कर सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया।

4 नवंबर को लखीराम ऑडिटोरियम में सम्मेलन

पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और देश की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने में समाज के जागरूक एवं प्रबुद्ध वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने राष्ट्रहित, विकास, शांति और सुशासन के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए लोगों से एकजुट होकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button