छत्तीसगढ़

Nava Raipur News: अमित शाह ने किया ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का लोकार्पण, 16 एकड़ में लगाए गए 3 हजार से अधिक पौधे

Advertisement

नवा रायपुर को ‘पीपल सिटी’ के रूप में विकसित करने की पहल; पार्क में 2,500 से अधिक पीपल और 500 से ज्यादा स्थानीय प्रजातियों के वृक्ष लगाए गए

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-16 में ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। लोकार्पण के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने पार्क परिसर में पीपल का पौधा भी लगाया।

कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, वन मंत्री केदार कश्यप और कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

16 एकड़ में विकसित किया गया संकल्प पार्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को स्मरणीय बनाने और भावी पीढ़ियों तक राष्ट्र निर्माण का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से इस पार्क का निर्माण किया गया है। लगभग 16 एकड़ क्षेत्र में फैले इस पार्क में अब तक 2,500 से अधिक पीपल और 500 से अधिक स्थानीय प्रजातियों के वृक्ष लगाए जा चुके हैं।

इस पहल का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करना है। साथ ही नवा रायपुर को ‘पीपल सिटी’ के रूप में विकसित करने की दिशा में भी इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पर्यावरण संरक्षण में बढ़ेगी जनभागीदारी

नवा रायपुर को हरित और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने के लिए ‘People for Peepal’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि नागरिकों को उनके संरक्षण और नियमित देखभाल से भी जोड़ना है।

इसी सोच के तहत विकसित भारत संकल्प पार्क को पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के केंद्र के रूप में तैयार किया गया है। इस पहल के माध्यम से आधुनिक शहरी अधोसंरचना के साथ हरियाली बढ़ाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को प्रोत्साहित किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button