रायगढ़

खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ

Advertisement

वर्चुअल माध्यम से हुआ उद्घाटन, मुख्य न्यायाधिपति ने दी बधाई

रायगढ़। जिले के खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश न्यायालय का शुभारंभ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। उन्होंने इस पहल को क्षेत्र की जनता के लिए न्याय तक आसान पहुंच का महत्वपूर्ण कदम बताया।

न्यायिक अधोसंरचना को मिलेगा मजबूती

कार्यक्रम के दौरान तहसील खरसिया में न्यायिक अधिकारियों के लिए आवास निर्माण तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ में डिजिटल कंप्यूटर रूम के निर्माण हेतु भूमि पूजन भी किया गया। मुख्य न्यायाधिपति ने इसे न्यायिक व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में अहम पहल बताया।

नए वित्तीय वर्ष की सकारात्मक शुरुआत

मुख्य न्यायाधिपति ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के पहले दिन इस प्रकार के विकास कार्यों की शुरुआत पूरे वर्ष के लिए सकारात्मक संकेत है। इस दौरान न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

जिला न्यायालय रायगढ़ से हुआ कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायालय रायगढ़ में किया गया, जहां से खरसिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। स्वागत उद्बोधन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेंद्र कुमार जैन ने दिया, जबकि आभार प्रदर्शन विशेष न्यायाधीश शोभना कोष्टा द्वारा किया गया।

स्थानीय स्तर पर मिलेगी न्यायिक सुविधा

1 अप्रैल 2026 से खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश के रूप में श्वेता श्रीवास्तव ने कार्यभार संभाल लिया है। इससे अब क्षेत्रवासियों को न्याय के लिए अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही न्यायिक सेवाएं उपलब्ध होंगी।

बड़ी संख्या में अधिकारी व अधिवक्ता रहे उपस्थित

कार्यक्रम में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, विभिन्न तहसीलों के प्रतिनिधि, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी, शासकीय अभिभाषक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी वर्चुअल और प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button