रायगढ़

Raigarh Steel Plant Accident: रूपाणाधाम प्लांट में 12 फीट से गिरा फायरमैन, हालत गंभीर

Advertisement
Advertisement

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के Raigarh जिले में स्थित रूपाणाधाम स्टील प्लांट में काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। करीब 10–12 फीट की ऊंचाई से गिरने पर एक फायरमैन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा
घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के गेरवानी स्थित रूपाणाधाम स्टील प्राइवेट लिमिटेड प्लांट की है। जानकारी के अनुसार, दीपक चौहान (22) बायरल फायरमैन के पद पर कार्यरत था। बुधवार रात ड्यूटी के दौरान वह अचानक करीब 12 फीट ऊंचाई से गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

घायल को ICU में किया गया भर्ती
हादसे के बाद अन्य श्रमिकों ने तत्काल प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद घायल दीपक को Fortis Jindal Hospital में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण आईसीयू में इलाज जारी है।

पुलिस और सुरक्षा विभाग जांच में जुटा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम भी प्लांट पहुंची और जांच में जुट गई है।

उप संचालक राहुल पटेल के अनुसार, घटना के समय मौके पर कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला। घायल के होश में आने के बाद उसका बयान लिया जाएगा। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा मानकों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अब जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button