Advertisement
Advertisement
Advertisement
CG Bus Accident: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार, 3 मई को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी बस पलट गई। इस एक्सीडेंट में करीब 50 लोग घायल हो गए, इनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
करनोद के पास पलटी बस, 60 यात्री सवार थे
जानकारी के मुताबिक, घटना बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के करनोद में आज सुबह हुई है। यात्री बस कोरबा जिला के जमनीपाली से रायगढ़ के सरिया जा रही थी। इस दौरान जांजगीर-चांपा जिले के करनोद के पास बस अचानक से पलट गई। बस में करीब 60 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि 50 लोगों को चोटें आई हैं, जिनमें से चार यात्रियों की हालत गंभीर है। घायलों को बम्हनीडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का इलाज चल रहा है।
Advertisement